Back

UPA विधायक अनूप सिंह और प्रदीप यादव के ठिकानों पर IT का छापा जारी,आज दूसरा दिन

Brief By Newsbrief / 4:58 PM on 05 Nov 2022


रांची(RANCHI): झारखंड में केंद्रीय एजेंसियां ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.शुक्रवार से शुरू हुई UPA विधायको के ठिकानों पर छापेमारी आज भी जारी है.IT की छापेमारी से राज्य में सियासी तापमान भी बढ़ गया है.लगातार बयानबाजी तेज है.

 

सूत्रों की माने तो विधायक अनूप सिंह के income के श्रोत को खंगाला रही है.सूत्रों की माने तो अनूप सिंह की हर दिन की आमदनी करोड़ो में है.अब यह इनकम कहा से आता है.इसको जांचने में जुटी हुई है.

 

विधायक अनूप सिंह रांची के अलावा बेरमो आवास में भी छापेमारी जारी है.बेरमो में इनके अलावा  करीबी लक्की सरदार के आवास में भी देर रात तक छापेमारी चली थी.विधायक के कई करीबी भी IT की राडार पर है.सभी के लेन देन से संबंधित दस्तावेज को खंगालने में जुटी हुई है.

Read more on Newsbrief