Brief By Newsbrief / 12:42 AM on 15 Oct 2022
रांची(RANCHI): राजभवन धरना स्थल के पास हर दिन कोई ना कोई अपनी पीड़ा लेकर प्रदर्शन करने पहुंचता है.अब उस जगह को लोग धरना स्थल के नाम से ही जानने लगे है.शुक्रवार को हजारों की संख्या में राज्य के विभिन्न जिलों से साहिया अपनी मांग को लेकर पहुंची.साहिया साथी का धरना भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले किया गया.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से साहिया साथी के कंधे पर बड़ी जिम्मेवारी होती है. उन्हे पंचायत और टोला के सभी बच्चों का टिकाकरण से लेकर गर्भवती महिलाओं की देख रेख भी। इतना ही नहीं कोरोना काल में यही वह महिला थी जो अपने जान की परवाह किए बगैर बाहर घूम रही थी. जो भी गांव में दूसरे जगहों से आता था उन्हे आईसोलेशन सेंटर तक पहुंचाती थी. उस वक्त उन्हे सम्मान दिया जा रहा था लेकिन अब खुद की मांग को लेकर वह घरना करने को मजबूर है. साहिया साथी की मांग है कि उन्हे 18 हजार रुपये की राशि दी जाए वह दो हजार में कार्य कैसे करेंगी.
साहिया की ड्यूटी 24 घंटे रहती है. लेकिन उन्हे राशि कितनी मिलती है बस दो हजार. आखिर कोई दो हजार में कैसे अपना जीवन बीता सकता है. दो हजार रुपये में क्या होगा. यह सब सवाल लेकर आज एक दिवसीय धरणा दिया है. हजारों की संख्या में साहिया ने एक सुर में कहा है कि मांग पर विचार नहीं किया जाएगा तो बड़े आंदोलन की रूप रेखा तैयार की जायेगी .