Back

अवैध खनन मामले में ईडी का सख्त रवैया,धनबाद एसपी के बाद अब गिरिडीह एसपी ईडी की रडार पर

Brief By Newsbrief / 6:12 PM on 13 Oct 2022


५ťरांची(RANCHI): अवैध खनन कर झारखंड को अधिकारी माफियाओं के साथ मिलकर खोखला करने में लगे है.लेकिन अब इनकी खैर नहीं है,अवैध खनन में संलिप्त अधिकारियों का ईडी रिपोर्ट कार्ड तैयार करने में लगी है. इसमें सबसे आगे धनबाद एसपी और गिरिडीह एसपी अमित रेनू के खिलाफ दर्ज शिकायतों और अन्य मामलों की जानकारी पुलिस मुख्यालय से मांगा है. इनके अलावा ईडी के रडार पर दर्जनों आईएएस और आईपीएस है.

ईडी द्वारा भेजे गए पत्र में लिखा गया है कि गिरिडीह से एसपी कोयला के अवैध खनन के साथ साथ ट्रांसफर पोस्टिंग तक में इनकी भूमिका रहती है. ईडी ने एसपी से जुड़े शिकायतों का ब्योरा मांगा है.गिरिडीह एसपी की शिकायत ईडी को मिली है की जिले में रसुखदार लोगों के साथ साठ गाठ कर अवैध खनन को बढ़ावा दे रहे है.    

गिरिडीह जिले में कोयला की तस्करी जोरों पर है.हर दिन हजारों टन कोयला बिना परमिट और चालान के निकाला जा रहा है.इसमें माफिया फल फूल रहे है और स्थानीय लोग परेशान है. परेशान क्यों ना हो उनके सामने उनके भविष्य के साथ खेलवाड़ जो हो रहा है,राज्य के राजस्व को नुकसान हो रहा है.इन सब से परेशान हो कर अब स्थानीय लोग ईडी पर आसरा लेकर पहुंच रहे है.

ईडी लगातार अवैध खनन के खिलाफ झारखंड में कार्रवाई कर रहीं है. ईडी की कार्रवाई से झारखंड में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ हैं.लेकिन कई जिले अभी भी ऐसे है जहां अभी भी अवैध खनन जोरों से जारी है. इसमें जिले के पुलिस अधिकारी से लेकर निचले स्तर के अधिकारी तक संलिप्त है.

Read more on Newsbrief