Brief By Newsbrief / 10:01 PM on 06 Oct 2022
रांची (RANCHI)भारत- दक्षिण अफ्रीका के बीच JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 अक्टूबर को होनेवाले दूसरे ODI मैच का टिकट आज सुबह से स्टेडियम के पश्चिम गेट के पास बने काउंटर से सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिक्री होगा. 1 बजे से 2 बजे तक लंच ब्रेक होगा.दर्शक Paytm के एप पर ऑनलाइन भी टिकट बुक कर सकते हैं.ऑनलाइन टिकट Paytm app, Paytm Insider app, and www.insider.in web के
द्वारा किया जा सकता है.
टिकट काउंटर से एक व्यक्ति को अधिकतम 3(तीन) टिकट ही मिलेगा
टिकट काउंटर से एक व्यक्ति को अधिकतम 3(तीन) टिकट ही मिलेगा,जिसके लिए आधार कार्ड का फोटो कॉपी देना अनिवार्य होगा.एक दिवसीय सीरीज का दूसरा मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को खेला जायेगा. इस सीरीज में टीम इंडिया के कई शीर्ष खिलाड़ी नजर नहीं आयेंगे. टिकट की बिक्री 6 अक्टूबर से शुरू होगी और 8 अक्टूबर तक टिकट खरीदे जा सकेंगे. काउंटर बनकर तैयार हैं. क्रिकेट प्रेमियों का सुबह से ही कतार लगाकर टिकट खरीदा जा रहा है.झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने टिकट की दरों की घोषणा करते हुए बताया कि टिकट काउंटर से और ऑनलाइन भी खरीदे जा सकते हैं. सबसे कम कीमत वाली टिकट 1100 रुपये की है. वहीं टिकट की सबसे अधिक मूल्य 10 हजार तक कि है.