Brief By Newsbrief / 9:51 PM on 23 Sep 2022
रांची(RANCHI): - झारखंड हाई कोर्ट परिवहन सचिव केके सोंग के वेतन पर रोक लगा दी है जस्टिस एसएन पाठक की अदालत में एक अवमानना वाद पर यह आदेश दिया है. 3 साल पहले हाईकोर्ट की एकल पीठ ने एक मामले में भुगतान का आदेश दिया था. लेकिन परिवहन विभाग ने यह भुगतान अभी तक नहीं किया है. कोर्ट में सशरीर उपस्थित के के सोन से इस मामले पर कार्रवाई नहीं होने का कारण पूछा गया.
संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण परिवहन सचिव के वेतन पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया. कोर्ट ने आदेश दिया है कि जबतक कर्मचारियों का वेतन और अन्य बकाया राशि का भुगतान नहीं होगा सचिव के वेतन पर रोक लगी रहेगी.