Back

अभी बारिश से नहीं मिलेगा छुटकारा,हल्के से माध्यम दर्जे की बारिश रहेगी जारी

Brief By Newsbrief / 2:04 AM on 21 Sep 2022





रांची (RANCHI) राज्य भर में मॉनसून की सक्रियता इन इनदिनों बखूबी बनी हुई है. पिछले 24घंटे में राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा के साथ_ साथ कहीं कहीं भारी वर्षा भी दर्ज की गई.

21.9डिग्री हुआ रांची का तापमान 

सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.3डिग्री सेल्सियस देवघर कृषि विज्ञान केंद्र में दर्ज़ किया गया. जबकि सबसे कम न्यून्तम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रांची एअरपोर्ट में दर्ज़ किया गया.

आज दिन भर होगी बारिश 

20सितंबर को राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की प्रबल सम्भावना है.
राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी.0उसके अगले तिन चार दिन इसमें धीरे _धीरे 2 से 4डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी.

22 सितंबर तक बारिश होने की प्रबल सम्भावना 

21 और 22सितंबर को राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की प्रबल सम्भावना जताई गई.
23और 24 सितंबर को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की प्रबल सम्भावना है.25 और 26सितंबर को राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की प्रबल सम्भावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई.

चेतावनी

20 सितंबर को राज्य में कहीं कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की गर्जन व वज्रपात की संभावना है. राज्य के पलामू, गढ़वा, चतरा,कोडरमा, लातेहार तथा लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, तथा रामगढ़ जिले में कहीं कहीं भारी वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग के द्वारा जताई गई. 

Read more on Newsbrief