Back

बेचारी मां तो बेटे की कुशलता के लिए पर्व की थी,उसे क्या मालूम कि बेटे की लाश देखनी होगी

Brief By Newsbrief / 6:29 PM on 19 Sep 2022



धनबाद(DHANBAD): बेचारी मां बेटे की सलामती के लिए निर्जला जिउतिया पर्व की थी, लेकिन उसे क्या मालूम कि जिस बेटे के लिए वह निर्जला व्रत कर रही है, उसी की लाश देखने को मिलेगी. जी हां, ऐसा ही हुआ है तोपचांची में रविवार की देर रात ट्रक और स्कॉर्पियो की सीधी टक्कर के मामले में. हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए हैं. सवार दो छात्रों की मौत हो गई है, वहीं एक छात्र और चालक गंभीर रूप से घायल हैं. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. 
बाहर रेफर करने की है तैयारी 
मृतकों में भूली निवासी अभय कुमार सिंह का पुत्र अंशु राज और सुनील महतो शामिल है. दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर करने की तैयारी की जा रही है. आपको बता दें कि रविवार को देर रात दुर्घटना घटी है. सूचना मिलने पर पहुंची तो तोपचांची पुलिस ने घायलों को धनबाद के अस्पताल में भिजवाया. घटना के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ घंटों के लिए जाम लग गया, पुलिस ने जाम को हटवाया. 
 

Read more on Newsbrief