Brief By Newsbrief / 1:43 AM on 17 Sep 2022
रांची(RANCHI)राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड स्थित एक होटल में मासूम लड़कियों को बहला-फुसलाकर और उनकी गरीबी का फायदा उठाकर सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था. सूचना मिलने पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई. इस दौरान होटल से चार लड़कियों को बरामद किया गया है. होटल के संचालक को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. सिटी DSP के नेतृत्व में अचानक होटल में छापेमारी करने पर वहाँ चार लड़कियां बैठी हुई मिली. पुलिस के द्वारा पूछताछ में लड़कियों के पास होटल आने का कोई कारण नहीं था. लेडिज पुलिस के द्वारा पूछताछ के बाद पता चला कि संचालक के द्वारा होटल में बुलाकर देह व्यपार करवाया जाता था. होटल से बरामद सभी लड़कियां गरीब परिवार से ताल्लुकात रखती हैं. पुलिस की टीम ने संचालक को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है,जबकी सभी लड़कियों को लंबी पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया .