Back

जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा,खाई में बस गिरने से 12 की मौत, 30 से ज्यादा घायल 

Brief By Newsbrief / 1:31 AM on 15 Sep 2022


जम्मू कश्मीर में एक बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है. घटना जम्मू कश्मीर के पुंछ में घटा, जहां यात्रियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई. हादसे के बाद सेना के साथ स्थानीय लोगों ने मिलकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया. सभी घायलों को मंडी और पुंछ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं 5 लोगों को जिला अस्पताल से जम्मू के जीएमसी हॉस्पिटल में एयरलिफ्ट किया गया है. 
खाई में पलट गई बस 
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दुर्घटना सवजियां के पास सुबह करीब साढ़े 8 बजे घटी. यात्रियों से भरी मिनी बस मंडी से सवजियां जा रही थी. बस जैसे ही सवजियां के पास बरारी बल्लाह पहुंची, ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाई में जा गिरी. इस दुर्घटना में मौके पर ही 9 लोगों की मौत हो गई. वहीं बाकी 4 की मौत अस्पताल ले जानए के दौरान हुई. 
उपराज्यपाल ने किया मुआवजे का किया ऐलान 
हादसे के बाद जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने गहरा दुख प्रकट किया है. उन्होंने इसके साथ ही मुआवजे का भी ऐलान किया है. हादसे में मृतकों के परिजन को 5 लाख रुपए और घायलों को 1-1 लाख रुपए दिए जाएंगे. इसके साथ ही PMNRF ने भी मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देन की घोषणा की है.  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी हादसे के प्रति अपना शोक प्रकट किया है. उन्होंने इस बस दुर्घटना को बेहद ही दुखद बताया है और कहा कि उनकी संवेदना मृतक के परिजनों के साथ है और वह घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हैं. 

Read more on Newsbrief