Back

बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा में फिर एक कैदी की हुई मौत.दो दिनों से तबियत खराब थी

Brief By Newsbrief / 8:07 PM on 14 Sep 2022


 

रांची(RANCHI): राजधानी रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा में बंद एक और कैदी की मौत मंगलवार की रात हो गई.कैदी की तबीयत दो दिन पहले खराब हुई थी जिसके बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया था.लेकिन उसकी हालत खराब होती गई और देर रात उसने दम तोड़ दिया.मौत की जानकारी मृतक के परिजनों को जेल अधीक्षक के द्वारा दे दी गई है. शव पोस्टमर्म के बाद परिजनों को सौप दिया जाएगा.मृतक का नाम संजय महतो है जो मूल रूप से मांडर क्षेत्र का रहने वाला है.

 

बता दे कि 11 सितंबर को भी एक कैदी की मौत रिम्स में हुई थी. जिसके बाद परिजनों ने नरकोपी थाना का घेराव कर जमकर बवाल काटा था.कैदी सहरुद्दीन पर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप लगा था. जिसके बाद पुलिस ने उसे 5 सितंबर को गिरफ्तार किया कर जेल भेजा था.

Read more on Newsbrief