Back

लगन किसी डिग्री की मोहताज नहीं, 5वीं पास रेजाउल ने बनाया अपने सपनों का उड़न खटोला

Brief By Newsbrief / 7:51 PM on 14 Sep 2022


कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं होता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों...! इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है पश्चिम बंगाल बर्दवान जिले के रहने वाले 40 वर्षीय  रेजाउल शेख ने. रेजाउल पांचवी तक पढ़ा है, बचपन में ही सर से पिता का साया उठ जाने के बाद रेजाउल के कंधे पर उसकी मांऔर बहन की देख रेख की जिम्मेदारी आ गई. उसने पढ़ाई छोड़ मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार को पालने का दृढ  संकल्प ले लिया. रेजाउल के हिम्मत को देख उसके रिश्तेदारों ने भी उसका साथ दिया. रेजाउल मेहनत मजदूरी करता साथ में जब समय बचता तो वह कुछ पढ़ाई लिखाई भी कर लेता.  ऐसे में उसके पिता के द्वारा कुछ कही बातें उसके कानों में हमेशा गूंजती. उसके पिता रेजाउल को कहते कि जीवन में कुछ ऐसा करो कि उस कार्य को देखने सारे देश से लोग आएं.

ऐसे में रेजाउल अपने कार्य से नवद्वीप गया था. वहां राज्यपाल को उसने हेलीकाप्टर से उतरते देखा तब से रेजाउल के आंखों में वह हेलीकॉप्टर जच गई और उसने यह ठान लिया कि अब वह वैसा ही एक हेलीकॉप्टर बनाएगा. दुनिया को दिखा देगा कि वो भी कुछ कर सकता है और उसके अंदर भी कुछ टायलेंट है. जिसके बाद उसने हेलीकॉप्टर बनाने की तैयारी शुरू की. रेजाउल का कार्य चर्म पर था कि उसके इलाके मे एक मंत्री का दौरा हुआ और वे मंत्री रेजाउल के कार्य देखकर काफ़ी प्रभावित हुए. उन्होंने रेजाउल को यह आश्वासन दिया कि वह उसकी इस कार्य में हर तरह का सहयोग करेंगे. मंत्री के आश्वासन  ने रेजाउल के अंदर और भी मानो ऊर्जा भरने का कार्य कर दिया. 

पिता के बातों से मिली प्रेरणा 

जिस ऊर्जा व अपने पिता के द्वारा दी गई प्रेरणा के बल पर दिन रात एक कर अपनी हांथों से अपनी मेहनत के बदौलत महज 6 महीने में अपने सपनों का उड़न खटोला हेलीकॉप्टर बनाकर तैयार कर दिया. रेजाउल ने इस उड़न खटोले को बनाने के लिये कोलकाता, पानागड़ और केरल से पार्ट्स मंगवाया है. साथ ही कर्नाटक से अपने उड़न खटोले के लिये इंजन मंगवाया है. जिसके लिये रिजाउल ने ऑर्डर भी दे दिया है. जो जल्द ही पहुंच भी जायेगा जिसके बाद रेजाउल अपने उड़न खटोले को अंतिम रूप देगा और फिर रेजाउल का उड़न खटोला हवाओं में सैर करने के लिये पूरी तरह से तैयार हो जायेगा. रेजाउल के इस कार्य को देखने के लिये पश्चिम बंगाल ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी लोग देखने के लिये आ रहे हैं. रेजाउल के इस कार्य को देख उसकी मेहनत की तारीफें करते नहीं  थक रहे हैं. 

दूर-दूर से हेलीकॉप्टर देखने आ रहे लोग 

रेजाउल कहता है कि इसको बनाने में 6 महीना लग गया.  उसने कहा मेरे पिता ने कहा था कि जीवन में कुछ ऐसा करो कि सारे देश के लोग देखने आएं.  उनकी बातों को मैं पूरा कर रहा हूं. उसने कहा कि इसे बनाने में 70 प्रतिशत काम हो गया है और 30 प्रतिशत काम बाकी है. अबतक 25 से 30 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं. अनुमान है और 25 से 30 लाख और खर्च हो सकते हैं. कोलकाता, पानागाड़ और कर्नाटक से इंजन मंगवाया गया है जिसका ऑर्डर भी हो गया है. केरल, असम गोहाटी से एसडीओ विडिओ सिआई हर तरह के लोग देखने आ रहे हैं. कोलकाता से भी कई लोग आ चुके हैं. एक मंत्री हैं जो मेरी मदद कर रहे हैं. उन्होंने कहा था कि जिस प्रकार की सहायता होगी वो करेंगे इसमें फंडिंग की कोई बात नहीं है.  बस इस कार्य को लेकर सब के चेहरे पर उत्साह है. 

Read more on Newsbrief