Back

हजारों लोग पहुँचे जामताड़ा स्टेशन,रेलवे पर जमीन हड़पने का आरोप

Brief By Newsbrief / 11:30 PM on 12 Sep 2022



जामताड़ा (JAMTARA): भारतीय रेलवे को एक इंच जमीन भी नहीं देंगे. चाहे वह गोली चलाए, जेल में भड़े या फिर हम पर रेल गाड़ी चढ़ा दें. जामताड़ा में रेलवे का बी क्लास लैंड नहीं है. यह जबरदस्ती रैयत के बसौढ़ी जमीन पर कब्जा कर रहा है. रेलवे कागज दिखाएं कि उनका ज़मीन कहां और कितना है. यह ऐलान जन संघर्ष समिति ने डीआरएम को सौंपे गए मेमोरेंडम में किया है.
क्या है मामला
सोमवार को जन संघर्ष समिति के बैनर में हजारों रैयत जामताड़ा स्टेशन पहुंचे. जहां रेलवे के खिलाफ जम कर नारेबाजी किया. रैयत इस बात से आक्रोशित हैं कि उनका जमीन रेलवे बी क्लास बता कर हड़पने पर तुली है. जिससे हजारों परिवार के सामने समस्या उत्पन्न हो गया है. अलबत्ता बी क्लास लैंड की परिभाषा न तो बिहार भूमि अधिग्रहण कानून में है. न ही ओड़ीसा भूमि अधिग्रहण में. इस संबंध में रेलवे से समय सीमा में ऐसे कागजात सार्वजनिक करने की मांग जन संघर्ष समिति कर रही है. बता दें कि भारतीय रेलवे हावड़ा दिल्ली मेन लाइन के दोनों तरफ पक्का घेराबंदी कर रही है. यह काम युद्धस्तर पर जारी है. जिसे लेकर जामताड़ा में रेलवे का चरणबद्ध तरीके से विरोध हो रहा है.
 

Read more on Newsbrief