Brief By Newsbrief / 12:21 AM on 10 Sep 2022
रांची (RANCHI)राज्यभर के तमाम वैसे लोग जिनकी अपनी _अपनी मांग है. वह अब सीधे मुख्यमंत्री आवास फरियाद लगाने पहुंच रहे हैं. शुक्रवार को JPSC (AE )भी भारी संख्या में पहुंच गए सीएम आवास के बाहर. पर उन्हें निराशा हाथ लगी क्योंकि उनके ज्ञापन का विषय सही नहीं था.
Hello कौन...?JPSC AE..... फ़ोन कट
THE NEWS POST से बात करते वक्त AE का कहना था कि अब उनका कोई माननीय फोन भी नहीं उठाते हैं. हेलो कौन....? जेपीएससी AE .....सुनते ही फोन काट देते हैं, तो कई माननीय फ़ोन उठाकर बात भी कर लेते हैं.अब सीधे उम्मीद CM से लगाकर AE अभ्यर्थी बैठ गए हैं.
दो दिवसीय धरना पर भी बैठे थे अभ्यार्थी
पिछले सप्ताह भी इन अभ्यर्थियों के द्वारा राजभवन के समक्ष दो दिवसीय धरना प्रर्दशन और कैंडल मार्च का आयोजन था. सभी अभ्यर्थियों का एक ही स्वर था कि अभी तक धरना का पहला अनुभव रहा. हताश AE अभ्यर्थी उम्मीद लगाकर CM की ओर बैठे हुऐ हैं कि जल्द JPSC चेयरमैन की नियुक्ती हो ताकी उनकी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो.
कब निकली थी बहाली
2017 से लागातार यह परिक्षा विवादों से घिरा रहा दो बार मेंस परिक्षा का डेट आया फिर जून महीने में इंटरव्यू की आधी प्रक्रिया भी हो गई, पर आधे प्रक्रिया के बाद यह मामला फिर कोर्ट में चले जाने के कारण बीच में ही रुक गया.500अभ्यर्थियों की इन्टरव्यू अभी भी बाकी है. 6जुलाई को अध्यक्ष की भी रिटायरमेंट होने के बाद से यह पद खाली है. दो महीने से अधिक समय से अध्यक्ष पद खाली होने के कारण नियुक्ति प्रक्रिया में देरी होने से अभ्यर्थियों में निराशा का माहौल बना हुआ है.