Back

CM हेमन्त सोरेन से अखिल झारखंड सीटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ के और जैप के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Brief By Newsbrief / 12:05 AM on 10 Sep 2022


रांची (RANCHI)मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में अखिल झारखंड सीटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आगामी शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने से पहले JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) का आयोजन अथवा CTET (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) को JTET के समतुल्य मान्यता देने का अनुरोध किया है.

 

राज्य सरकार किसी के साथ अन्याय नही होने देगी

 

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि राज्य सरकार किसी के साथ अन्याय नही होने देगी. आप सभी की आकांक्षाओं और उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए  नियम संगत प्रक्रियाओं के तहत आपकी मांगों और समस्याओं पर राज्य सरकार विचार करेगी.  मौके पर झारखंड सशस्त्र पुलिस के सफल अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से झारखंड सशस्त्र पुलिस विज्ञापन संख्या 02/2011 (सामान्य आरक्षी) वाहिनी संख्या-02 से 09 तक की द्वितीय मेघा सूची प्रकाशित करने का अनुरोध किया है.  मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को इस संबंध में न्यायोचित विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया है. मौके पर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कई अन्य मुलाकातियों से भेंट कर स्वयं अपने हाथों से उनका आवेदन लिया तथा उनकी समस्याओं पर यथोचित कार्रवाई का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया.

Read more on Newsbrief