Back

धनबाद में लोड शेडिंग से जनता परेशान, 8 से 9 घंटे तक रहती है बिजली गायब

Brief By Newsbrief / 3:11 PM on 05 Sep 2022


धनबाद(DHANBAD): बिजली विभाग के रवैया से धनबाद के लोग परेशान हैं. मेंटेनेंस के नाम पर घोषणा की जाती है 3 घंटे बिजली कट की लेकिन कर दी जाती है 8 से 9 घंटे तक .यह हाल प्रायः हर दिन देखने को मिलता है. लोग इंतजार करते रह जाते हैं लेकिन समय पर बिजली आती ही नहीं है. रविवार के दिन भी शहर के कई इलाकों के लोगों ने यह परेशानी झेली. पॉलिटेक्निक और नावाडीह फीडर से जुड़े केवल को अंडरग्राउंड करने के लिए 3 घंटे पावर कट की सूचना दी गई थी. काटने के समय तो सुबह 8:00 बजे बिजली काट दी गई. बिजली विभाग की घोषणा के मुताबिक 11:30 बजे बिजली आ जानी चाहिए थी .2:00 बजे के लगभग आई. उसके बाद इंसुलेटर पंचर हो गए और बिजली रात 8:00 बजे के बाद वापस आई. बता दें कि सबसे बड़ी परेशानी यह है कि जिस इलाके की बिजली जाती है ,उसके संबंधित अधिकारी अपना फोन स्विच ऑफ कर लेते हैं ,जिस वजह से लोगों को सही जानकारी भी नहीं मिल पाती है कि आखिर बिजली कब वापस लौटेगी. बिजली नहीं रहने से लोगों को पानी की भी दिक्कत होती है. यह सब देखने समझने के लिए अधिकारी तैयार नहीं है. उनसे बात करने पर वह संसाधन का रोना रोते हैं. उपभोक्ताओं का कहना है कि वह तो समय पर भुगतान कर देते हैं, संसाधन उपलब्ध कराना अथवा बिजली निर्बाध देना तो विभाग का काम है.

 

Read more on Newsbrief