Brief By Newsbrief / 10:32 PM on 03 Sep 2022
लातेहार(LATEHAR): आम आदमी पार्टी के नेताओं ने छात्र विकास कुमार की मौत पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने मृतक छात्र के परिजनों से मिलकर राशन उपल्बध कराया और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है.
बता दें कि दो महीना पूर्व स्कूल में कुछ छात्रों द्वारा दलित बच्चे की पिटाई कर दी गई थी. जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी और पिछले दो महीने से रिम्स में भर्ती था. लेकिन एक सितंबर को उसकी मौत हो गई. छात्र की मौत के बाद कई सवाल स्कूल प्रशासन और पुलिस पर खड़े हो रहे है.
शनिवार को आम आदमी पार्टी के लातेहार जिला संयोजक परमेश्वर गंझू के निर्देशानुसार मृतक छात्र विकास कुमार, पिता सुरेश राम और उनके परिजनों से मिलकर राशन दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है. उन्होंने कहा कि इस मामले में आम आदमी पार्टी लातेहार एसपी से मिलकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करेगा.
वहीं, युवा मोर्चा के जिला सचिव राम चरण उरांव ने कहा कि राज्य में दलित आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि परिवार के लोगों की हर संभव मदद आम आदमी पार्टी करेगी. उन्होंने कहा कि सरकार मृतक के परिजनों को मुआवजा दे नहीं तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे.
मौके पर चंदवा प्रखंड अध्यक्ष सुरेश मिस्त्री, प्रखंड उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद साहु, डॉ मिथिलेश कुमार गुप्ता, नंदकिशोर सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.