Brief By Newsbrief / 12:08 AM on 01 Sep 2022
कोडरमा (KODERMA): कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर प्रकाश में आई है. जिसके तहत खाद्य आपूर्ति विभाग की लापरवाही उजागर हुई है. एक तरफ गरीबों को समय से अनाज नहीं मिल रहा है, वहीं विभागीय मनमानी के कारण एसएफसी के गोदाम में 104 क्विंटल गेहूं सड़ गया है. इसके साथ करीब 400 क्विंटल नमक बर्बाद हुआ है. अब तक इसे देखने वाला कोई नहीं है. यह अनाज विगत 2016 WIH का अलॉटमेंट का बताया गया है. जिसे न ही इस अनाज को आवंटित किया गया. लंबे समय से पड़े पड़े कई क्विंटल अनाज ओर नमक बर्बाद हो गया है.