Brief By Newsbrief / 11:22 PM on 29 Aug 2022
दुमका (DUMKA) : दुमका की अंकिता सिंह की मौत हो गई. पूरे प्रदेश में यह मामला आग की तरह फैलने लगा है. सनकी शाहरुख ने अपने एक साथी नईम खान उर्फ छोटु खान के साथ मिलकर नाबालिग लड़की पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया. घटना के बाद करीब छह दिनों तक रांची के रिम्स में जींदगी की जंग लड़ने के बाद अंकिता आखिकार पंच तत्वों में लीन हो गई. घटना से लोगों में भारी आक्रोश फैदा हुआ. लोग अंकिता को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर सड़को पर उतरे. पुलिस-प्रशासन से आरोपी और उसके साथी को सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग उठी, तब कही जाकर सरकार और पुलिस की आखें खुली. हांलाकि आरोपी शाहरूख की गिरफ्तारी पहले ही कर ली गई थी. लेकिन सोमवार को जुर्म में शामिल नईम खान उर्फ छोटु को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. जो जरूवाडीह का ही रहने वाला है.
नईम ने किया था पेट्रोल का जुगाड़
जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी बिजय कुमार ने कहा कि अंकिता पर पेट्रोल शाहरुख ने छिड़का था, लेकिन शाहरुख को पेट्रोल उपलब्ध नईम खान के करवाया था. उन्होंने शहरवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
डीजीपी को निर्देश
राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी घटना पर दुख जताते हुए मामले की त्वरित जांच के आदेश दिया हैं. उन्होंने डीजीपी नीरज सिन्हा से पूरे मामले पर बात की और शाहरुख के साथ एक अन्य लड़के छोटू को पकड़कर जल्द से जल्द सजा दिलाने का प्रयास करने का निर्देश दिया है. वैसे दुमका पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की गिरफ्त में शाहरुख पूरे हेकड़ी में दिखा. अंकिता सिंह की मौत से दुमका समेत कई शहरों में हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया है. दुमका में निषेधाज्ञा लगा दी गई थी. उसके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए भाजपा ने हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं.