Back

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो से 50 बोतल अवैध शराब किया बरामद, बिहार भेजने की थी तैयारी

Brief By Newsbrief / 11:55 PM on 24 Aug 2022



देवघर (DEOGHAR) : बिहार में शराब बंद होने के बाद बिहार में झारखंड से व्यापक पैमाने पर शराब की आपूर्ति की जा रही है. शराब के माफिया कभी एंबुलेंस मालवाहक वाहन तो कभी बालू के अंदर या गिट्टी के बीच शराब की खेप बिहार भेजी जाती है. पुलिस लगातार इसके खिलाफ कार्रवाई भी करती है. लेकिन शराब माफियाओं पर इसका कोई असर नहीं देखा जा रहा है. ताजा मामला देवघर के देवीपुर से सामने आया है. पुलिस ने ऑटो से 50 बोतल शराब को बरामद किया है. बता दें कि शराब की बोतलें ऑटो के छत में छिपा के रखा गया था.
तहखाना में छुपाया था शराब
देवीपुर से एक ऑटो में व्यापक पैमाने पर शराब की खेप बिहार ले जाया जा रहा था. लेकिन चालक की गलती के कारण ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया और सड़क किनारे खेत में जा गिरा. घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को अस्पताल पहुंताया. वहीं जब ऑटो की तलाशी ली गई तो पता चला कि ऑटो की छत पर एक तहखाना बनाया गया है. जिसमें से 375ml की 225 पीस 750ml की 50 पीस शराब को बरामद किया. चालक का भला हो कि इसकी गलती के कारण बिहार पहुंचाया जा रहा शराब पुलिस के हाथ लग गया और माफियाओं की पोल खुल गई.
 

Read more on Newsbrief