Back

फिलहाल बारिश से राहत नहीं , 23 से 25 तक हल्की बारिश का पूर्वानुमान

Brief By Newsbrief / 3:32 PM on 22 Aug 2022


राज्य में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है. मौसम तो देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य में येलो अलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार बारिश 19 से 21 तक बारिश होने की संभावना थी, लेकिन मौसम केंद्र पूर्वानुमान की माने तो राज्य भर में फिर 23 से 25 अगस्त तक हल्के से मध्यम दर्जे पर बारिश होने की संभावना हैं. इस दौरान कई जगह वज्रपात भी हो सकता है.

 

मध्य प्रदेश की ओर मुड़ा राज्य पर बनने वाला निम्न दबाव

बता दें की 26 से 28 अगस्त तक मौसम में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. रविवार की बात करें तो कोल्हान और मध्य जिलों में रहने वालों को बारिश से थोरी राहत मिली. वहीं राजधानी में दिन भर हल्की बारिश होते रही. इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश, (29 मिमी) जमशेदपुर में दर्ज किया गया.बता दें की झारखंड के ऊपर निम्न दबाव बनने के कारण मौसम में बदलाव देखा गया. हालाकि अब वह दबाव chatishgarh और  मध्य प्रदेश की तरफ चला गया है.

Read more on Newsbrief