Brief By Newsbrief / 5:24 PM on 21 Aug 2022
राजधानी रांची की सफाईकर्मी भी अब टेक्नोलॉजी से लैस होने जा रहे हैं. शहर के सफाई में लगे सभी सफाईकर्मियों की हाजिरी अब ऑनलाइन दर्ज होगी. इसके लिए साकार उन्हें एक जीपीएस बैंड देंगी. इतना ही नहीं, शहर के कोने कोने से कचरा उठाने वाले सभी छोटी बड़ी गाड़ियों में भी ट्रैकिंग जीपीएस लगा दिया गया हैं. इसे हर कचरा उठाने वाले वाहन की जीपीएस ट्रैकिंग भी की जा रही हैं.
सफाईकर्मियों और कचरा वाहन की जीपीएस ट्रैकिंग के संबंध में उपनगर आयुक्त रजनीश कुमार ने बताया कि उन्हें लोगों से शिकायत मिलती रही है की कचरे की गाड़ी उनके घरों तक नहीं पहुंच रही, और कई बार सफाईकर्मी भी बिना ड्यूटी पर आए अपनी हाजिरी बना लेते थे. इन सभी समस्या को दूर करने और शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने का फैसला लिया गया हैं. इसे लोगों की शिकायत पर वाहन को लोकेशन के जरिए ट्रेस करने में सुविधा होगी. साथ ही ऑनलाइन ही सफाईकर्मी पर निगरानी रखने में मदद मिलेगी.