Back

दही हांडी फोड़ने से चुके पूर्व सीएम, कहा-प्रतियोगिता जश्न का बहाना है

Brief By Newsbrief / 9:48 PM on 19 Aug 2022


जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - लौहनगरी जमशेदपुर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम देखने को मिल रही हैं. कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यहां बड़े ही धूम धाम से मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है.  इस अवसर पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर मैदान में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस मौके पर सूर्य मंदिर के संरक्षक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास मौजूद रहे.इन्होंने भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. हालांकि वे मटकी नहीं छू सके और मटकी फोड़ने से चूक गए. अपनी हर पर उन्होंने कहा कि  परंपरा के अनुरूप हर साल उत्साह और जोश के साथ  कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. ऐसे में प्रतियोगिता तो बस एक जश्न मनाने का बहाना हैं.

 

राज्य के विकास की कामना

बता दें कि मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भारी संख्याओं में युवाओं ने भाग लिया. वहीं मौके पर पहुंचे लोगों ने भी जमकर इस आयोजन का आनंद उठाया. वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने अपने संबोधन में झारखंड वासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी. साथ ही  कामना की है कि भगवान राज्य में सुख शांति और समृद्धि लाए ताकि उच्च स्तर पर झारखंड का विकास हो सकें.

 

Read more on Newsbrief