Back

खिजड़ी विधानसभा के कई युवाओं ने छोड़ा कांग्रेस , भाजपा में हुए शामिल

Brief By Newsbrief / 8:16 PM on 17 Aug 2022


रांची (RANCHI): बुधवार को चंदनकियारी विधायक सह भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी के रांची स्थित आवास पर खिजड़ी विधानसभा के कई युवाओं ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने भारतीय जनता पार्टी का झंडा और पट्टा देकर सभी युवाओं को पार्टी में शामिल किया. यह सभी युवा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश राम के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए.

पार्टी के नीति एवं सिद्धान्त से प्रभावित हो कर भाजपा में हुए शामिल
मौके पर अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और हम सबको मिलकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाना है. साथ ही अनुसूचित जाति समाज से जुड़े समस्याओं और उनके मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है, ताकि समाज का अंतिम व्यक्ति भी विकास कर सके. वहीं पार्टी में शामिल होने वाले संजय नायक ने कहा कि वह भाजपा,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और युवा विधायक अमर कुमार बाउरी के नीति सिद्धांतों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं. उन्होंने आश्वस्त किया कि वह पूरे तन मन से पार्टी को मजबूत बनाएंगे. आज अनिकेत नायक, बंटी नायक, नंदन कुमार, वासुदेव गोस्वामी, राजेश लोहड़ा, शिवम कुमार एवं अन्य युवाओं ने भाजपा का दामन थामा.
 

Read more on Newsbrief