Back

बंगाल में गिरफ्तार झारखंड कॉंग्रेस के तीन विधायकों की जमानत याचिका पर आज सुनवाई,48 लाख रुपए के साथ तीनों हुए थे गिरफ्तार

Brief By Newsbrief / 7:11 PM on 17 Aug 2022


 

रांची(RANCH): बंगाल में गिरफ्तार झारखंड कॉंग्रेस के तीन विधायक सहित दो सहयोगियों के जमानत याचिका पर पश्चिम बंगाल हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है. 30 जुलाई विधायक के गाड़ी से 48 लाख रुपये बरामद हुए थे. जिसके दूसरे दिन झारखंड के बेरमों विधायक ने तीनों विधायकों पर सरकार को अस्थिर करने का मामला दर्ज कराया था.इस मामले में बंगाल सीआईडी कि टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है. पश्चिम बंगाल हाई कोर्ट में जस्टिस अनन्या बंद्योपाध्याय और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की कोर्ट में सुनवाई हो रही है. 04 अगस्त को हुई सुनवाई में तीनों विधायकों ने इस केस में सीबीआई जांच की मांग किया था. लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था.  

30 जुलाई कि शाम रानीहाटी के पास हावड़ा ग्रामीण पुलिस ने तीनों विधायक को गिरफ्तार किया था.तीनों विधायक एक गाड़ी में सवार थे. गाड़ी तलाशी लेने पर उसमें 48 लाख रुपये बरामद किया था. जिसके बाद तीनों को हिरासत में ले लिया गया था.इस मामले की जांच बंगाल सीआईडी को सौपी गई है.बंगाल सीआईडी कि टीम इस मामले में दिल्ली असम और झारखंड में भी छापेमारी कर चुकी है.

विधायकों के गाड़ी से कैश बरामद होने के दूसरे दिन 31 जुलाई को बेरमों विधायक अनूप सिंह ने रांची के अरगोड़ा थाना में तीनों विधायकों के खिलाफ सरकार को अस्थिर करने का मामला दर्ज कराया था.

Read more on Newsbrief