Back

स्वतंत्रता दिवस ,झारखंड के 26 पुलिसकर्मियों को मिलेगा पदक,छ: को मरणोपरांत दिया जाएगा

Brief By Newsbrief / 10:06 PM on 14 Aug 2022



स्वतंत्रता दिवस के दिन झारखंड के 26 पुलिसकर्मियों को विभिन्न श्रेणियों में वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा. अपने शौर्य और पराक्रम के बल पर नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद छह पुलिसकर्मियों को मरणोपरांत वीरता पदक से नवाजा गया है. उसमें शहीद अजय कुजूर, शहीद देव कुमार महतो, शहीद कुंदन कुमार सिंह, शहीद अजीत ओरिया, शहीद परमानंद चौधरी और शहीद कृष्णा प्रसाद का नाम शामिल है.
वीरता पदक
झारखंड कैडर के आईपीएस अफसर के विजय कुमार, सब इंस्पेक्टर सुशील टूडू, प्रभात रंजन राय, के साथ-साथ पुलिसकर्मी रंजीत कुमार, छोटेलाल कुमार, इंस्पेक्टर लीलेस्वर महतो, सब इंस्पेक्टर रामेश्वर भगत और फागु होरो को भी वीरता पदक से नवाजा गया है.
इसके अलावा इंस्पेक्टर वेंकटेश कुमार को सराहनीय सेवा के लिए विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा गया है. वहीं, डीएसपी स्पेशल ब्रांच अरविंद कुमार, डीएसपी सीसीआर (जमशेदपुर) अनिमेष कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर विमल कांत कुंवर, सब इंस्पेक्टर शकीर अंसारी, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर जेम्स टोप्पो, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रजनीश कुमार, हवलदार मुकुरु सुंडी, हवलदार बलराम बहादुर राणा, हवलदार सुभाष धोबी, कांस्टेबल मंगल गुरुम, कांस्टेबल लालू लामा को सराहनीय सेवा पदक दिया गया है.
पलामू के जवानों को पदक
पलामू में अभियान एसपी रहे के विजय शंकर, रामगढ़ थानेदार प्रभात रंजन राय, जवान रंजीत कुमार और छोटेलाल को पुलिस मेडल ऑफ गैलेंट्री मिला है. ये सभी जवान 24 फरवरी 2021 में नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) के टॉप कमांडर महेश भुईयां के साथ हुई मुठभेड़ में शामिल थे. आपको बता दें कि इस मुठभेड़ में टॉप कमांडर महेश भुईयां मारा गया था. इस मुठभेड़ का नेतृत्व पलामू पुलिस की तरफ से तत्कालीन अभियान एसपी के विजय शंकर और रामगढ़ थानेदार प्रभात रंजन राय कर रहे थे. 

Read more on Newsbrief