Brief By Newsbrief / 9:42 PM on 13 Aug 2022
रांची (RANCHI)स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित झंडोत्तोलन समारोह की तैयारियों को लेकर 13 अगस्त को रांची के डी सी राहुल कुमार सिन्हा की अगुवाई में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया.फुल ड्रेस रिर्हसल के दौरान स्वतंत्रता दिवस को होने वाले कार्यक्रमों को दुहराया गया. DC राहुल कुमार सिन्हा एवं SSP किशोर कौशल ने परेड की सलामी ली. DC और SSP द्वारा सभी पार्टियों को परेड से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये.
ससमय पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के दीये निदेश
उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर तैयारियों का भी जायजा लिया. इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को ससमय पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निदेश दिये.
प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग
स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित झंडोत्तोलन समारोह के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग की हुई. इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे. अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर एवं अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था द्वारा ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारियों को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा निकाले गए संयुक्तादेश के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की. सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने का भी निर्देश दिया.
प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल को ठीक से समझ लें:DC
इस दौरान DC राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल को ठीक से समझ लें, जहां जिनकी ड्यूटी लगी है एक बार जाकर देखने का निर्देश दिया है. मुख्य अतिथियों को कार्यक्रम स्थल में लाने की कार्यवाही ससमय सुनिश्चित करने का निर्देष दिया है.
एसएसपी किशोर कौशल ने कार्यक्रम में आने वाले सभी आगंतुकों की जांच गंभीरता से करने की सलाह दी. कोई भी अवांछित व्यक्ति आपत्तिजनक सामग्री लेकर प्रवेश न करें, इस बात का खास तौर पर ख्याल करने का निर्देष दिया.
मोरहाबादी मैदान मेें आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाले विभिन्न प्लाटून निम्न हैंः
1. सीआरपीएफ - एक प्लाटून
2. आईटीबीपी - एक प्लाटून
3. सीआईएसएफ - एक प्लाटून
4. एसएसबी - एक प्लाटून
5. झारखण्ड जगुआर - एक प्लाटून
6. जैप 1 - एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
7. जैप 2 - एक प्लाटून
8. जैप 10 - एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
9. एनसीसी एसआर - एक प्लाटून (गर्ल्स)
10. एनसीसी एसआर - एक प्लाटून (ब्वॉयज)
11. रांची पुलिस (महिला) - एक प्लाटून
12. रांची पुलिस (पुरुष) - एक प्लाटून
13. होमगार्ड: एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी