Back

20 अगस्त से एयर इंडिया की रांची-दिल्ली फ्लाइट सेवा बंद, टिकट की बुकिंग नहीं की जा रही   

Brief By Newsbrief / 11:45 PM on 12 Aug 2022


रांची से दिल्ली और दिल्ली से रांची हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर आई है. एयर इंडिया ने ऐलान किया है कि 20 अगस्त से दिल्ली-रांची-दिल्ली की विमान सेवा बंद कर दी जाएगी. ऐलान के बाद से ही 20 अगस्त से लेकर 31 दिसंबर तक के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट के टिकटों की बुकिंग नहीं की जा रही है. आपको बता दें कि पहली बार बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से एयर इंडिया की दिल्ली-रांची और रांची-दिल्ली की विमान सेवा बंद की जा रही है.  
दरअसल, एयर इंडिया के विमान एआई-417 और दिल्ली से जाने वाली वही विमान एआई-418 के नाम से प्रति दिन उड़ान भरती थी. एयर इंडिया का यह विमान सबसे पुराने विमानों में से एक है. एयरपोर्ट अथोरिटी ऑफ इंडिया को आधिकारिक तौर पर विमान सेवा के बंद होने की कोई सूचना अब तक नहीं मिली है. हालांकि एयर इंडिया के टिकटों की बुकिंग बंद कर दी गई है.
दूसरे रूट पर डायवर्ट होगी विमान
मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया 20 अगस्त से 24 अतिरिक्त घरेलू उड़ानों का परिचालन करेगी. इसलिए रांची-दिल्ली की सेवाएं बंद की जा रही है. वहीं, जो अतिरिक्त घरेलू फ्लाइट एयर इंडिया शुरू करने जा रही है उसमें दो दिल्ली से मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद और मुंबई से चेन्नई और हैदराबाद के लिए होंगी. इसके अलावा मुंबई-बेंगलुरु, अहमदाबाद-पुणे मार्ग पर भी नयी उड़ानें शुरू की जाएंगी. 

Read more on Newsbrief