Back

हर घर तिरंगा अभियान से जुटा हर वर्ग,निकाली जा रही तिरंगा रैली

Brief By Newsbrief / 10:31 PM on 11 Aug 2022


 इस साल 15 अगस्त को देश को आजादी मिले 75 वर्ष पूरे हो जाएंगे. इसकी खुशी में देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने का आह्वान किया है. जिसकी शुरूआत 2 अगस्त से हो चुकी हैं. इस अभियान का मकसद लोगों को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना हैं. हर घर तिरंगा अभियान वैसे तो भारत सरकार का है. पूरे देश के लिए यह कार्यक्रम रूपांकित किया गया है. 13 से लेकर 15 अगस्त तक के सभी घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा. पूरे देश में इसको लेकर तैयारी हो रही है. वहीं झारखंड में लोग पूरे उत्साह के साथ इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं. 
सीआरपीएफ के बटालियन का दिखा जोश
इसी कड़ी में राज्य के लोहरदगा में भी सीआरपीएफ 158 बटालियन के तिरंगा यात्रा निकाला. यह यात्रा कमांडेंट प्रभात कुमार संदवार के नेतृत्व में निकाला गया. जिसमें सैकड़ों की संख्या में सीआरपीएफ के जवान शामिल हुए. सीआरपीएफ 158 बटालियन के जवान लगातार नक्सल क्षेत्र में जन जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लोतो आएं है. ऐसे में अक बार फिर अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र पेशरार में बटालियन ने तिरंगा यात्रा निकाल लोगों को जागरुक किया. आदिम जनजाति और ग्रामीणों के बीच में तिरंगा यात्रा के माध्यम से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा झंडा लहराने की अपील की. इस दौरान जवानों ने लोगों के बीच तिरंगा झंडा का वितरण भी किया. 
गुमला के बच्चों में उत्साह
राज्य के गुमला में भी आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उसमें एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के रूप में हर घर तिरंगा को बनाया गया है. जिसे सफल बनाने के लिए सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर कोशिश की जा रही है. इसी क्रम में गुमला में एक नीजी स्कूल के बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों ने तिरंगा यात्रा निकाला. बच्चे जोरदार बारिश के बीच हाथ में तिरंगा लिए सड़को पर उतरे और लोगों से हर घर तिरंगा को सफल बनाने की अपील की. 

Read more on Newsbrief