Back

मिस यूनाइटेड नेशंस अर्थ 2022: सीएम हेमंत से मिली एंजेल मेरीना तिर्की

Brief By Newsbrief / 12:00 AM on 30 Jul 2022



रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन से मिस यूनाइटेड नेशंस अर्थ 2022 ने मुलाकात की. एंजेल मेरीना तिर्की ने 2022 में ये खिताब अपनी नाम की है. तिर्की की सीएम हेमंत से ये शिष्टाचार भेंट थी. आपको बता दें कि यह एंजेल मेरीना तिर्की विकास नगर (नामकोम) रांची की रहने वाली है.   
दरअसल, एंजेल मेरीना तिर्की ने विगत 2 मई से 8 मई 2022 तक दिल्ली में आयोजित यूनाइटेड नेशंस अर्थ प्रतियोगिता में विजेता बनीं थीं. सीएम हेमंत सोरेन ने एंजेल मेरीना तिर्की को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. आपको बता दें कि तिर्की सेंट जेवियर्स कॉलेज से अपनी पढ़ाई की है. 

Read more on Newsbrief