Back

गृहमंत्री की देशवाशियों से अपील,13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी अपने घरों पर झंडा फहराए

Brief By Newsbrief / 10:34 PM on 22 Jul 2022


भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को देशवासियों से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे अंदर राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव को और भी प्रबल करता है. शाह ने ट्वीट कर कहा- हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा न सिर्फ हर देशवासी को एकता के सूत्र में बांधता है बल्कि हमारे अंदर राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव को और प्रबल भी करता है. 22 जुलाई 1947 के ही दिन तिरंगे के वर्तमान स्वरूप को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाने की घोषणा हुई थी.

20 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराया जायेगा 

गृहमंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आजादी के इस अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगाअभियान की शुरुआत की गई है. इस अभियान से देशभर में लगभग 20 करोड़ घरों पर तिरंगे फहराये जाएंगे, जो हर नागरिक विशेषकर युवाओं के मन में देशभक्ति की अखंड ज्योति को और अधिक प्रखर करने का काम करेगा.उन्होंने कहा- मैं सभी से अपील करता हूं कि 13 से 15 अगस्त तक सभी अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान से जुड़ें. इससे हमारी युवा पीढ़ी में हम तिरंगे के प्रति सम्मान और जुड़ाव को और बढ़ा पाएंगे साथ ही स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले वीरों का त्याग उन्हें बता पाएंगे.इस कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में तैयारी चल रही है. 

Read more on Newsbrief