Brief By Newsbrief / 8:07 PM on 17 Jul 2022
टीएनपी डेस्क(TNP DESK): दुनिया की सातवीं रैंक की भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने सिंगापुर ओपन खिताब अपने नाम कर लिया है. महिला एकल फाइनल में पीवी सिंधु ने 11वीं रैंक की चीन की वांग जी ई को हराकर इस खिताब को हासिल किया. यह सिंधु का पहला सुपर 500 का खिताब है. मुकाबले में सिंधु ने वांग जी ई को 21-9, 11-21 और 21-15 से मार दी. इससे पहले इसी साल उन्होंने सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय और स्विस ओपन में दो सुपर 300 खिताब जीता है.
मैच के शुरूआत के पहले सेट में वांग जी ने पीवी सिंधु पर 2 अंकों की बढ़त हासिल कर ली, उसके बाद पीवी सिंधु ने गेम में वापसी करते हुए लगातार 11 अंक हासिल किया और चीनी खिलाड़ी को मौका नहीं दिया. हालांकि वांग जी ने वापसी की पूरी कोशिश की लेकिन अंतर को कम नहीं कर पाई और जिस वजह से सिंधु ने इस गेम को 21-9 से जीत ली.
वहीं, दूसरे सेट में चीन की खिलाड़ी वांग जी ने जबरदस्त वापसी करते हुए शुरूआत में ही लगातार पांच अंक ले लिए. 0-5 से पिछड़ने के बाद सिंधु ने वापसी की, लेकिन चीनी खिलाड़ी ने अपना दबाव बनाकर रखा और गेम को 11-21 से अपने नाम कर लिया.
तीसरे और निर्णायक सेट में दोनों की ओर से शानदार शुरूआत किया गया, जहां शुरूआत में 2-3 से पिछड़ने के बाद पीवी सिंधू ने वापसी करते हुए 4-3 से बढ़त हासिल की और लगातार इस बढ़त को बनाए रखा और लगातार अंक हासिल करते रही. सिंधु ने 11-6 से बढ़त बनाने के बाद चीनी खिलाड़ी के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन दिखाते हुए इस गेम को 21-15 से जीतकर सिंगापुर ओपन के सिंगल्स खिताब को अपने नाम किया.