Brief By Newsbrief / 6:18 PM on 14 Jul 2022
गिरिडीह (GIRIDIH): देश कोरोनो महामारी से लगभग आज़ाद हुआ ही था कि कोविड ने एक बार फिर दस्तक दे दी हैं. अचानक कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. वहीं गिरिडीह भी इससे अछूता नहीं रहा. करीब छह महिने बाद यहां तीन नए कोरोना संक्रमित मरिज पाए गए है. इसकी पुष्टि गिरिडीह स्वास्थ विभाग ने गुरुवार को की है. जिले में कोरोना का आखिरी केस फरबरी में सामने आया था.
चिंता की बात
स्वास्थ विभाग के सूत्रों की माने तो पिछले 24 घंटे के भीतर जिले में तीन नए केस सामने आए है. जिसमें सदर प्रखंड के ग्रामीण इलाके से 2, तो डुमरी से 1 नया केस सामने आया है. स्वास्थ विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तीनों की ट्रैवल हिस्ट्री रही है. तीनों ही दूसरे राज्य से ट्रैवल कर गिरिडीह पहुंचे है. हांलाकि तीनों में कोरोना वायरस के कोई भी लक्षण मौजूद नहीं थे. लेकिन शक पर जब तीनों ने सैंपल जांच कराया तो तीनो एंटीजन और ट्रूनेट में महामारी से संक्रमित पाएं गए. इधर जिले में मिले तीन संक्रमित के बाद स्वास्थ विभाग भी अब अलर्ट हो चुका है. फिलहाल, तीनो संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रहने का सुझाव दिया गया है. इसके बाद स्वास्थ विभाग ने टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने की बात भी कही है. लेकिन जिले में आरटीपीसीआर सैंपल जांच कीट की लिमिटेड स्टॉक ही होना चिंता की बात हैं. पिछले मौजूद स्टॉक में से बचे कीट से जांच कराने आ रहे संक्रमित की जांच हो रही है. लिहाजा, संक्रमित पर स्वास्थ विभाग की पैनी नजर बनी हुई है.