Back

सिमडेगा: अज्ञात लोगों ने की युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Brief By Newsbrief / 4:32 AM on 13 Jul 2022



सिमडेगा(SIMDEGA): जिला के महाबुआंग थाना क्षेत्र के सिंहातु पंड्रापानी निवासी 18 वर्षीय हेमंत मुंडू नामक व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने सिंहातु पंडरीपानी में हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही महाबुआंग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महाबुआंग थाना प्रभारी जितेश कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया. शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया गया. 
वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि घटना सिम्हातु पंचायत के पंडरापानी, बड़बेड़ा, महाबुआंग जाने वाला रास्ता की है. उक्त युवक का शव उसी राश्ते से बरामद हुआ है. इधर महाबुआंग पुलिस मामले की छानबीन करते  हुए अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध अभियान तेज कर दी है. 
 

Read more on Newsbrief