Back

लाखों की ठगी कर दंपत्ति फरार,महिलाओं को बनाया शिकार

Brief By Newsbrief / 9:18 PM on 24 Jun 2022


चाईबासा(CHAIBASA): बड़ाजामदा निवासी दिलीप चौधरी पति, और अम्बिका चौधरी पत्नी ने करीब 135 गरीब महिलाओं को बैंक से लोन दिलवाकर और लोन का पूरा पैसा लगभग 60 लाख रूपये लेकर फरार हो गये है. वहां आसपास के लोगों ने बताया कि बड़ाजामदा स्थित अपने मकान को बेचने और बंधक रखने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी की है, और कुछ लोग उसके झांसे में नहीं आये है. पत्नी अम्बिका चौधरी ने भी अपने बेटे की नौकरी के लिए घूस देने के नाम पर कई लोगों से प्रत्येक माह 3 से 5 फीसदी तक के ब्याज पर लाखों रुपये लिए हैं. लेकिन अब बड़ाजामदा के आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की दबी जुबान अनेक खुलासा करने लगी है. उन लोगों का पैसा वापस मिलना बहुत मुश्किल हो गया है.

सगा भाई कुछ माह पूर्व किया आत्महत्या

दोनों दम्पत्ति के दूवारा जिन लोगों से कर्ज और अन्य तरीके से पैसा लिए गए हैं,  उन्हें पैसा वापस नहीं किया गया है. विदित बयान में लोगों ने बताया कि प्रारंभ में दिलीप चौधरी बड़ाजामदा का एक बड़ा हस्ती अर्थात पैसे वाला था. उसकी अपनी दुकान, लोडर मशीन आदि भी थी. लेकिन बाद में वह अपनी गलत नीतियों की वजह से निरंतर कमजोर होता गया.  फिलहाल दिलीप चौधरी के सगा भाई प्रदीप चौधरी ने भी कुछ माह पूर्व बड़ाजामदा में आत्महत्या कर लिया था. हालांकि, आत्महत्या करने की वजह अब तक पता नहीं चल पाई है. उल्लेखनीय हैं कि बड़ाजामदा निवासी उक्त दम्पत्ति को अब सैकड़ों महिलाएं अपना पैसा वापस लेने के लिये खोज रही हैं. वहीं, उक्त दम्पत्ति पूरे परिवार के साथ बड़ाजामदा से फरार हो गया हैं.

 

Read more on Newsbrief