Back

भाई की हत्या के चश्मदीद गवाह आकाश की मौत,लगी थी गोली

Brief By Newsbrief / 7:23 PM on 24 Jun 2022



जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) – आदित्यपुर थाना क्षेत्र के आकाश गोप को 12 जून के दिन गोली लगी थी. इसके बाद उनको बेहतर इलाज के लिए रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती करया गया था. इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई. आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने इसकी पुष्टि की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 
क्या है मामला
बता दें कि 12 जून को आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मांझी टोला स्थित शिरीष भट्ठा के पास जुआ खेलने के दौरान अपराधियों ने आकाश गोप पर गोली चलाई थी. इससे वह गंभीर रूप से घायल आकाश तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन स्थिति बिगड़ता देख उसे रांची मेडिका रेफर किया गया. मगर उसे बचाया नहीं जा सका. इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई.


भाई कार्तिक हत्याकांड का एकमात्र चश्मदीद था आकाश
आकाश कार्तिक गोप का भाई था, और भाई कार्तिक के हत्याकांड का एकमात्र चश्मदीद गवाह था. हालांकि अबतक आकाश पर गोली चलाने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही अपराधिक गिरफ्तार कर लिए जाएंगे. उनकी पहली प्राथमिकता आकाश को बचाने की थी. मगर उसे बचाया नहीं जा सका. जिले के एसपी खुद उसके स्वास्थ्य के प्रति गंभीर थे और पल-पल उसकी जानकारी ले रहे थे. उन्हीं के निर्देश पर आकाश को बेहतर इलाज के लिए मेडिका रेफर कराया गया था, मगर उसे बचाया नहीं जा सका. 
क्या है कार्तिक हत्याकांड
आकाश के पिता ने सुभाष प्रमाणिक नामक व्यक्ति और उसके सहयोगियों पर बेटे की हत्या कराने का आरोप लगाया है. हालांकि कार्तिक गोप हत्याकांड में भी सुभाष प्रमाणिक नामजद आरोपी है. बता दें कि कार्तिक गोप की बीते 2 मई को सतबहनी में अपराधियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. वैसे कार्तिक की हत्या और आकाश पर गोली चलाने के मामले का क्या कनेक्शन है, इसकी तफ्तीश जारी है.
 

Read more on Newsbrief