Back

सरायकेला : मां और बेटी का झूलता हुआ शव बरामद, राजनगर में सनसनी

Brief By Newsbrief / 10:56 PM on 23 Jun 2022


सरायकेला (SARAIKELA) - जिला के राजनगर में मां और तीन वर्षीय बेटी का नीम के पेड़ से झूलता हुआ शव मिला. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जानकारी के बाद राजनगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेजा.
हिरासत में पति 
बता दें कि राजनगर थाना से महज 1 किलो मीटर घुटुसाई में सड़क किनारे नीम के पेड़ पर एक मां और उसकी 3 साल की मासूम बेटी का शव लटकता मिला. ग्रामीणों के मुताबिक घटना सुबह लगभग 5 बजे की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि ये दोनों मां बेटी है. दोनों के आखरि बार गांव के कुएं से पानी भरते हुए देखा गया था. घटना की सूचना मिलते ही राजनगर पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों के शव को पेड़ से उतारा. और आगे की कार्रवाही की. इसके साथ ही महिला के पति से पुछताछ के लिए हिरासत में लिया.
हत्या की आशंका
पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि महिला और बच्चे के शव की ऊँचाई को देखा जाये, तो यह मामला आत्महत्या का नहीं लग रहा है. पुलिस इस मामले में मृतिका के पति को हिरासत में लेकर  पूछ-ताछ  कर रही है. उचित जांच के बाद ही मामले का सच सामने आ पाएगा.
 

Read more on Newsbrief