Brief By Newsbrief / 6:20 PM on 22 Jun 2022
सरायकेला (SARAIKELA): अक्सर रात के अंधेरे का फायदा चोर और अपराधी उठाते हैं. लेकिन इस बार मनचलों ने रात के अंधेरे की आड़ में सड़क के दो टुकड़ें कर डाले. यह काम बकायदा जेसीबी की मदद से किया गया. यह सड़क प्रखंड मुख्यालय को रेलवे स्टेशन से जोड़ती है. मामला है सरायकेला खरसावां जिला के कुकडु प्रखंड में गांव का. ग्रामीणों ने मामले की लिखित शिकायत कुकडु अंचल अधिकारी को दी है.
हल्का कर्मचारी और अमीन ने लिया जायजा
जानकारी देते हुए मुखिया प्रतिनिधि इंदजीत सिंह ने बताया कि बंदावीर से लेटेंमदा जाने वाले मुख्य सड़क को पुलिया के पास किसी ने जेसीबी मशीन से लगभग चार पांच फीट गहरा और लगभग डेढ़ सौ फील लंबा गड्ढा खोदकर सड़क के दो भाग कर दिया है. कहा कि इसमें राहगीरों की गिरकर जान भी जा सकती है. इसकी लिखित शिकायत कुकडु अंचल अधिकारी को ग्रामीणों ने की है. अंचल अधिकारी ने हल्का कर्मचारी और अमीन को जायजा लेने भेजा. वहीं हल्का कर्मचारि ने कहा कि तत्काल गड्डा को भर दिया जाएगा. वहीं मुखिया प्रतिनिधि इंदजीत सिंह ने प्रसाशन से मांग किया कि दोषी को चिन्हित कर उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई किया जाय, ताकि इस प्रकार की ओछी हरकत कोई दुबारा न करें.