Back

घरों के चौखट उखाड़ लिए गए तो दीवार पर लिखा जा रहा है सील-सील

Brief By Newsbrief / 2:32 AM on 16 Jun 2022


धनबाद(DHANBAD): हाईकोर्ट के आदेश के बाद धनबाद हाउसिंग बोर्ड ने आज तीसरे दिन भी घरों को सील करने का अपना अभियान जारी रखा. लेकिन आज घर वालों ने अपने दरवाजे-चौखट को उखाड़ लिया है ताकि उनके घरों को सील नहीं किया जा सके. लेकिन अधिकारी भी मानने को तैयार कहां है, घर के बाहर सील लिखकर उन्हें सील बता रहे हैं. वैसे लोगों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश है कि अगर घर सील किए जा रहे हैं तो उसका रिसीविंग तो देना ही चाहिए. 
रिसीविंग नहीं डे रहे अधिकारी 
इधर, हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी कह रहे हैं कि कार्यालय आकर रिसीविंग ले जाएं, लेकिन घरवालों का कहना है कि जब सील आप घर को कर रहे हैं तो रिसीविंग भी आप साथ ही साथ दीजिये. जिससे कि हम लोग आगे न्यायालय की शरण में जा सके. लोग सवाल कर रहे हैं कि   हम पानी का भुगतान करते हैं, बिजली का भुगतान भी करते हैं, पानी और बिजली का वैध कनेक्शन हमारे पास है, हम सरकार को जमाबंदी देते हैं. फिर हम अतिक्रमणकारी कैसे हो गए. यह सब ऐसे सवाल हैं जो लोग पूछ रहे हैं लेकिन अधिकारी जवाब नहीं दे पा रहे हैं. वैसे, बहुत सारे लोग घरों के बाहर सामान लेकर आसमान के नीचे छत गुजार रहे हैं. कल रात चोरों ने उस इलाके की रेकी की है, ऐसा लोगों का आरोप है. इसे लेकर लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है.
 

Read more on Newsbrief