Brief By Newsbrief / 10:13 PM on 15 Jun 2022
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में पहली बार रणबीर और आलिया साथ काम कर रहे हैं. इसके साथ हिन इसल फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन भी नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है. वहीं इसे करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है.
ट्रेलर में कुछ यूं दिखाया गया है
ट्रेलर की बात करें तो इससे पता चलता है कि ‘ब्रह्मास्त्र’ हिन्दू पौराणिक मान्यताओं पर आधारित कहानी है मगर, आज के परिपेक्ष्य में. आज के परिपेक्ष्य से तात्पर्य है कि रणबीर इस फिल्म में शिवा के कैरेक्टर में है, जिसके पास आज के समय में कुछ दैविक शक्तियां है, उसे आग से कुछ नहीं होता. वहीं ट्रेलर में बताया जाता है कि दुनिया में जितने भी शस्त्र है, उन सभी का देवता ब्रह्मास्त्र है. और शिवा ब्रह्मास्त्र की किस्मत का सिकंदर है. इस फिल्म में विलेन की किरदार में मौनी रॉय है. जो ब्रह्मास्त्र के पीछे पड़ी हुई है. वहीं रणबीर का किरदार शिवा ब्रह्मास्त्र की रक्षा करता है. ट्रेलर में अमिताभ बच्चन की आवाज अच्छी लगती है. वहीं इस फिल्म की बात करें तो यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.