Back

ट्रैक्टर चालक की खिलाड़ी बिटिया ने महज 14 वर्ष पाँच महीने में सबसे कम उम्र कि कबड्डी की खिलाड़ी बनकर तोड़ा रिकार्ड

Brief By Newsbrief / 11:57 PM on 10 Jun 2022


धनबाद(DHANBAD) 4 से 13 जून तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स में धनबाद की दो लड़कियों ने सफलता का झंडा गाढ़ा है.जुली कुमारी ने झारखंड थांग टा दल में सफलता हासिल की है.उसने कांस्य पदक जीता है.निरसा की इतु मंडल ने कबड्डी में अपना हुनर दिखलाया है.यह खेल हरियाणा के पंचकूला में संपन्न हुआ.

उपयुक्त ने किया सम्मानित

धनबाद के उपायुक्त ने जुली कुमारी को सम्मानित किया है . उपायुक्त ने प्रशिक्षण  दे रहे रंजीत केसरी से पूरी जानकारी ली एवं आगे सहयोग का भरोसा दिया.पदक से चूकने वाले दल के अन्य खिलाड़ी में पूनम कुमारी ,खुशी कुमारी, मनीष यादव, सौरभ भारती तथा समृद्धि शामिल है.इन सभी को उपायुक्त ने अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया एवं शुभकामनाएं दी.धनबाद जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार यादव भी  इस मौके पर उपस्थित थे.

बैंड बाजा के साथ किया गया स्वागत

दूसरी ओर निरसा की पोद्दारडीह  गांव की रहने वाली इतु  मंडल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में नया इतिहास रचा है.खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 14 वर्ष 5 माह की सबसे कम उम्र की कबड्डी खिलाड़ी बनी है.उसके पिता  ट्रैक्टर चालक है.शुक्रवार को हरियाणा से धनबाद पहुंचने पर बैंड बाजों के साथ निरसा में उसका  स्वागत किया गया.निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने इसकी अगुवाई की.जुली कुमारी  के कोच रणजीत केसरी ने खेल के प्रति रूचि दिखाने के लिए सरकार के प्रति धन्यवाद किया है.

 

Read more on Newsbrief