Brief By Newsbrief / 1:44 AM on 09 Jun 2022
जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): शहर में अपराधियों ने दिन दहाड़े गोलियां चलाई हैं. सिदगोड़ा थाना इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े गोलियां बरसाई गई. अपराधियों ने युवक के शरीर को गोलियों से छलनी कर दिया. युवक मनप्रीत सिंह दस नंबर बस्तीु का रहनेवाला था.
सूचना पाकर सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायल को इलाज के लिए टीएमएच भेजा गया, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. गोलीबारी की घटना एग्रीको पोस्टयऑफिस के पास की है. इधर, सूचना पाकर सिटी एसपी के विजय शंकर, थाना प्रभारी रंजीत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए.