Back

कोयला चोरों ने अवैध सुरंग बनाकर किया चोरी, 30 टन कोयला हुआ जब्त

Brief By Newsbrief / 5:19 PM on 08 Jun 2022


    बेरमो, (BERMO): बोकारो के बेरमो कारो जंगल में कोयला चोरों के द्वारा अवैध सुरंग बनाकर कोयला निकालकर चोरी किया जाता हैं, बता दें कि आज गांधीनगर थाना और बेरमो थाना के संयुक्त अभियान में अवैध सुरंग को जेसीबी मशीन के द्वारा ध्वस्त किया गया है, और लगभग 30 टन कोयला जब्त किया गया.     फिलहाल इस अभियान में बेरमो थाना से मुस्ताक आलम गुलशन कुमार और गांधीनगर थाना से संजय सिंह, मृत्युंजय राय गांधीनगर थाना प्रभारी अनूप कुमार सिंह सभी मौजूद थे. बता दें कि यह कार्रवाई बेरमो थाना इंस्पेक्टर शैलेश चौहान के दिशा निर्देश पर की गई. जहां जब्त कोयला को सीसीएल b&k एरिया को सौंप दिया गया हैं.

 

Read more on Newsbrief