Back

आपसी विवाद से जल रहा हर घर, एक भाई ने सगे भाई की ही कर दी हत्या

Brief By Newsbrief / 7:48 PM on 07 Jun 2022


सिमडेगा (SIMDEGA) – जुर्म न तो रिश्ता देखता है और न ही रिश्तों से जुड़ी भावनओं को समझता है. मानसिक रुप से बेहद कमज़ोर इनसान ही जुर्म के रास्ते का सहारा लेता है. बानो थाना क्षेत्र के अंतर्गत डुमरिया भंडार टोली से रिश्तों को ताख पर रख कर जुर्म करने की घटना सामने आई है. यहां एक भाई ने खुद के सहे भाई को मौत के घाट उतार दिया. 
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार आपसी विवाद में जेठु सिंह नामक व्यक्ति ने अपने भाई तेजु सिंह की तीर घोंप कर हत्या कर दी. घटना की जानकारी बानो थाना प्रभारी प्रभात कुमार को मिली तो तुरंत दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृत व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेजा. इधर पुलिस हत्या के गुत्थी सुलझाने में लगी है. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना में शामिल आरोपी व्यक्ति को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा इसके बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा.

Read more on Newsbrief