Brief By Newsbrief / 6:51 PM on 07 Jun 2022
बोकारो (BOKARO) - जिले के बेरमो में बिजली की लचर व्यवस्था से लोग काफी परेशान है. बढ़ती गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है. इस साल राज्य भर में अनुमानित गर्मी से ज्यादा गर्मी पड़ रही. ऐसे में अगर नगरवासियों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़े, फिर तो यह गरीबी में आटा गीला होने वाली बात हो जाती है. दरलसल पिछले कई महिनों से झारखंड सरकार की बिजली विभाग शहर में बिजली आपूर्ति करने में असर्मथ है. इसी समस्या से परेशान फुसरो के लोग सड़क पर बैठने पर मजबूर हो गए है.
लोगों के साथ-साथ बाजार पर भी पड़ रहा दुष्प्रभाव
बेरमो के फुसरो बाजार में नगर परिषद के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू सिंह अपने समर्थकों और स्थानीय लोगों के साथ फुसरो बाजार के ओवर ब्रिज पर बैठ गए और सड़क जाम कर दिया. बता दें कि पिछले कई महिनों से झारखंड सरकार का बिजली विभाग शहर में बिजली आपूर्ति करने में असर्मथ है. दिन के 24 घटों में लोगों को मात्र 3 से 4 घंटे ही बिजली मिल पा रही है. उस समस्या से आम लोगों के साथ-साथ बाजार पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है.
बोकारो डूंगरी सड़क रहा घटों जाम
स्थानीय की माने तो वे लोग बार-बार बिजली विभाग के अधिकारियों से बात तो करते है. लेकिन उनके हाथ सिर्फ आश्वासन ही लगता है. हर बार भरोसा मिलता है और हर बर उस भरोसे की हत्या कर दी जाती है. आब ऐसे में इस उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. किसी का काम बाधित हो रहा है तो किसू की नीमद पूरी नहीं हो रही. इसे देखते हुए मंगलवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बोकारो डूंगरी सड़क जाम कर दिया गया. जिससे पूरे बाजार में गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई. इससे बड़े से लेकर छोटे वाहनों तक कि यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गई. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया. प्रशासन और स्थानीयों के बीच बातचीत के बाद देर सड़क खाली किया गया.