Brief By Newsbrief / 7:21 PM on 04 Jun 2022
लोहरदगा(LOHARDAGA)प्रशासन का अवैध बालू ढुलाई और पत्थर खनन के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है.SDO अरबिंद कुमार लाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार के निर्देशानुसार लगातार करवाई हो रही है.कई वाहनों को जब्त कर उनके विरुद्ध करवाई की गई है.उन्होंने कहा की आनेवाले समय में भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा,अवैध बालू ढुलाई और चिप्स खनन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सख्त है.अभी कार्रवाई हो रही है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी,हालांकि अवैध बालू ढुलाई के विरुद्ध अभियान चलाए जाने के बाद प्रति ट्रैक्टर दो हज़ार से तीन हज़ार रूपए तक बालू बेचने का कार्य चोरी छुपे किया जा रहा है.वही चिप्स की बिक्री भी नौ से दस हज़ार रूपए प्रति ट्रैक्टर करने का काम हो रहा है.