Back

बदल गया है भारत, अब का भारत बोलता है और दुनिया सुनती है - रघुवर दास

Brief By Newsbrief / 1:23 AM on 04 Jun 2022


धनबाद(DHANBAD) - भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में जिले के तमाम छोटे-बड़े नेता जुटे और मंथन किया.  साथ ही पार्टी को आगे ले जाने का संकल्प लिया. मोदी सरकार के 8 साल पूरा होने पर उपलब्धियों को गिनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरुवार को धनबाद पहुंचे थे. गुरुवार को वह कार्यसमिति की बैठक में भी शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि गांव-गरीब और महिलाओं को शक्ति देने के लिए केंद्र सरकार ढेरों काम कर रही है.  
बढ़ रही है भारत की आर्थिक ताकत - राज सिन्हा
मौके पर रघुवर दास ने कहा कि भगवान मोदी जी को और शक्ति दे, ताकत दें कि वह जनता के विश्वास को पूरा कर सके. उन्होंने कहा कि पहले दुनिया बोलती थी और भारत सुनता था, लेकिन अब का भारत बोलता है और दुनिया सुनती है. भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कहा कि भारत की आर्थिक ताकत बढ़ रही है. हम धीरे-धीरे आत्मनिर्भर बन रहे है. महिलाओं का स्वाभिमान बढ़ रहा है. किसानों की आमदनी दुगुनी करने का प्रयास किए जा रहे है.
निष्क्रिय सरकार
झारखंड सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार निष्क्रिय सरकार है. भ्रष्टाचार में लिप्त है. आज तो हाई कोर्ट का फैसला भी आ गया , आगे इसकी सुनवाई होगी.  उन्होंने कहा कि 5 मंत्रियों पर आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच एसीबी  से कराने का निर्णय बदले की भावना से की गई कार्रवाई है. यह बात  झारखंड के लोग अच्छी तरह समझ रहे है.
 

Read more on Newsbrief