Brief By Newsbrief / 9:54 PM on 27 May 2022
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को बीसीसीआई ने आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई है. कार्तिक पर कोलकाता में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपनी टीम के एलिमिनेटर मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है. हालांकि, बीसीसीआई की प्रेस विज्ञप्ति में उल्लंघन की प्रकृति का उल्लेख नहीं है.
कार्तिक ने मानी अपनी गलती
बीसीसीआई की विज्ञप्ति में कहा गया है कि कार्तिक ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 के तहत लेवल 1 का अपराध स्वीकार किया कर ली है. आचार संहिता के स्तर 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है.
बता दें कि आरसीबी ने बुधवार को आईपीएल एलिमिनेटर में डेब्यू करने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स को 14 रन से हरा दिया था. इसी मैच में आचार संहिता के उल्लंघन के लिए कार्तिक को फटकार लगाई गई है. आज आरसीबी का मुकाबला दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से होने वाला है.