Back

क्रिकेट जगत परचम लहराने को तैयार है दुमका के लाल

Brief By Newsbrief / 9:16 PM on 27 May 2022


दुमका (DUMKA) - दुमका में क्रिकेट का घमासान जारी है. जिले में पहली बाद आईपीएल के तर्ज पर डीपीएल यानी दुमका प्रीमियर लीग का आगाज 22 मई से हुआ है. शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में प्रतिदिन दो मैच खेले जा रहे है. डीपीएल में भाग लेने के लिए कुंल 153 खिलाड़ियों ने अपना निबंधन कराया था. इस आयोजन से युवा खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच मिला है. कड़ाके की धूप में भी सभी टीम के खिलाड़ी विजेता बनने की ख़्याईश में जमकर पसीना बहा बहा रहे है. वहीं जिले में पहली बार इस तरह का आयोजन होने से खेल प्रेमी काफी खुश नजर आ रहे है.
खिलाड़ियों की ऊंची बोली
बता दें कि 8 टीम ओनर द्वारा खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान ऊंची बोली लगाकर खिलाड़ियों को खरीदा गया है. खेलप्रेमियों को लग रहा है कि युवा खिलाड़ी के लिए बेहतर मंच मिला है. जहां खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्रिकेट को अपना कैरियर बनाने की सोच को पंख लगा रहे है. इस प्रतियोगिता के प्रायोजक न्यू केअर हॉस्पिटल के प्रायोजक डॉ तुषार ज्योति है जो खुद अपने जमाने के बेहतरीन प्लेयर रह चुके है. उनकी बस एक ही सोच है कि दुमका के लाल क्रिकेट जगत में अपना परचम लहरा सके.
 

Read more on Newsbrief