Back

कांग्रेस ने किया निराश तो समाजवादी पार्टी ने अपनाया, कपिल सिब्बल को राज्यसभा का दिया टिकट

Brief By Newsbrief / 2:24 AM on 26 May 2022


प्रसिद्ध वकील कपिल सिब्बल को उम्मीद थी कि कांग्रेस उन्हें राज्यसभा भेजेगी. लेकिन यह संभव नहीं दिखा. कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ कई बार असहज बयान देने की वजह से उनकी स्थिति कमजोर थी. पहले यह कयास लगाया जा रहा था कि झारखंड में सरकार की ओर से वकालत करने वाले कपिल सिब्बल को झारखंड से राज्यसभा भेजा जा सकता है. लेकिन यह संभव नहीं दिख रहा था. इधर समाजवादी पार्टी ने कपिल सिब्बल को राज्यसभा के लिए टिकट दिया है. वे अखिलेश यादव के साथ संपर्क में पहले से थे. समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश से टिकट दिया है. कपिल सिब्बल ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर अपना नामांकन भी कर दिया है. 

Read more on Newsbrief