Brief By Newsbrief / 1:40 AM on 26 May 2022
रांची (RANCHI)भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कांग्रेस पार्टी पर कड़ा हमला बोला है प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने साथी झामुमो से कुर्सी केलिये त्याग बलिदान की बात कर रही है लेकिन झारखंड को लूटने और लुटवाने में दोनों पार्टियां शामिल हैं.कहा कि अच्छा तो होता कि कांग्रेस पार्टी झारखंड में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने केलिये त्याग बलिदान की बात करती, महिलाओं की सुरक्षा केलिये चिंता व्यक्त करती,किसानों की ऋण माफी केलिये मुख्यमंत्री पर दबाव बनाती,युवाओं को प्रतिवर्ष 5लाख रोजगार दिलाने केलिये सरकार पर दबाव बनाती, दलित आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को रोकने केलिये सरकार से अनुरोध करती, पिछड़ों को पंचायत में आरक्षण दिलाने केलिये दबाव बनाती तो जनता उनकी सराहना करती लेकिन कांग्रेस पार्टी का कभी भी जनमुद्दों के समाधान से नाता नही रहा.कांग्रेस पार्टी जब भी सरकार पर दबाव बनाती है तो केवल कुर्सी और पद के लिये कहा कि इसके पूर्व भी कांग्रेस ने बोर्ड निगम,20सूत्री कमिटी में स्थान पाने केलिये मुख्यमंत्री पर दबाव बनाने की कोशिश की थी.
उन्होंने कहा कि ऐसे भी कांग्रेस और झामुमो का पुराना रिश्ता त्याग और बलिदान का नही बल्कि मोलभाव का ही रहा है.
प्रकाश ने कहा कि देश मे यूपीए शासन में आकाश,पाताल, और जमीन को बेच देने वाली कांग्रेस पार्टी को बोलने का नैतिक अधिकार नही है. भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस ने अपने 50वर्षों से अधिक के शासन में भारत की पहचान मिटाने की कोशिश की. यह वही कांग्रेस है जिसने देश मे सर्वाधिक दंगे करवाये, शासन प्रशासन का साम्प्रदायिकरण किया,संवैधानिक संस्थानों की मर्यादाएं समाप्त की,वंशवाद और परिवारवाद से लोकतंत्र को कमजोर किया। देश की संप्रभुता को खतरे में डाले नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है. भारत आज विश्व की महाशक्तियों का पिछलग्गू नही बल्कि अगुआ है। भारत का आम जनमानस आज विकास की मुख्यधारा से जुड़ा है.दीपक प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी डूबती नैया को बचाये ,देश की चिंता प्रधानमंत्री कर रहे क्योंकि जनता ने उनपर भरोसा किया है.